कोरिया / शारदीय नवरात्रि के पावन और पवित्र अवसर पर कोरिया जिले के विभिन्न ग्रामीण पंचायतों में भक्ति और उल्लास का अनूठा माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं समाज सेवक अशोक जायसवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों के कई प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया।
उन्होंने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर अमहर, सिंदिया, करजी, गिरजापुर, कटकोना, पुटा और अंगा सहित अनेक दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर जगतजननी माँ दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि वे समस्त ग्रामवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली हमेशा बनाए रखने की कामना की।
इस दौरान अशोक जायसवाल ने ग्रामवासियों से आत्मीय भेंट कर उन्हें शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। ग्रामीण अंचलों में भी अद्भुत भक्ति-भाव देख हर किसी का मन को प्रफुल्लित उठा।इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन मेंरामकृष्ण शाहू, विजय सिंह,राजू भगत,लालदास महंत और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।








0 Comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.