कपड़े, किताबें और खेल सामग्री दान करने करा रहे पंजीयन’
घर में रखी चीजें, किसी के काम आएगी
1अक्टूबर को रामानुज मिनी स्टेडियम में विशेष आयोजन
कोरिया/ घर में रखी वह किताब, जिसे अब कोई नहीं पढ़ता.. वह खिलौना, जिससे बच्चे बड़े हो चुके हैं.. वह कपड़ा, जो अब अलमारी में उपयोग में नहीं आता... हो सकता है कि यही छोटी-सी चीज किसी जरूरतमंद बच्चे या परिवार के लिए बड़ी उपयोगिता और खुशी का कारण बन जाए। इसी भावना को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से कोरिया जिले में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'सेवा दान महाअभियान' चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले में नागरिकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और समाज प्रमुखों की सहभागिता देखने को मिल रही है। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी दान सामग्री जमा कराकर अभियान में सहभागिता की है। नागरिक क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन कर अपनी ओर से दान की जाने वाली सामग्री की जानकारी भी दर्ज करा सकते हैं।
’दान के लिए जरूरी नहीं कि वस्तु नई होए उपयोगी होना जरूरी है’
कलेक्टर श्रीमती यादव का कहना है कि सेवा दान महाअभियान के तहत घरों में उपलब्ध ऐसी उपयोगी वस्तुएं दान की जा सकती हैंए जिनका वर्तमान में परिवार में उपयोग नहीं हो रहा है। इनमें बच्चों के खिलौने, शैक्षणिक एवं खेल सामग्री, कहानी की किताबें, स्कूल की पाठ्यपुस्तक, कॉपियां और अच्छी स्थिति के कपड़े शामिल हैं। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के उपयोग के साफ.सुथरे कपड़े भी दान किए जा सकते हैं।
अभियान का संदेश सरल है
सेवा के लिए बड़ी चीज देना जरूरी नहीं, मन से दी गई छोटी.सी उपयोगी वस्तु भी किसी के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।
30 सितंबर को जिला कार्यालय में जमा कर सकते हैं सामग्री
जिलेवासी 30 सितंबर 2026 को जिला कार्यालय, बैकुण्ठपुर में अपनी दान सामग्री जमा कर सकते हैं। इच्छुक नागरिक कलेक्टर अथवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से संपर्क कर सामग्री जमा करा सकते हैं।
’1 अक्टूबर को रामानुज मिनी स्टेडियम में सेवा दान आयोजन’
अभियान के अंतर्गत 1 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रामानुज मिनी स्टेडियम, बैकुंठपुर में विशेष सेवा दान आयोजन किया जाएगा। नागरिक इस आयोजन में अपने घर की उपयोगी दान सामग्री लेकर पहुंच सकते हैं।
’क्यूआर कोड से पंजीयन की सुविधा’
अभियान में सहभागिता के लिए जिला प्रशासन ने क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई है। नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर अपने द्वारा दान की जाने वाली सामग्री की जानकारी दर्ज करा सकते हैं। अभियान से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9907203250 पर संपर्क किया जा सकता है।
’कलेक्टर की अपील.अपने साथ दूसरों को भी जोड़ें’
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जिलेवासियों से सेवा दान महा अभियान में सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि सेवा और सहयोग की भावना समाज को जोड़ती है। घर में अनुपयोगी पड़ी कोई उपयोगी वस्तु किसी जरूरतमंद तक पहुंचकर उसके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
उन्होंने नागरिकों के साथ सामाजिक संस्थाओं समाज प्रमुखों साहित्यकारों, पत्रकारों, खेल संघों, व्यावसायिक संस्थाओं, विभिन्न संगठनों एवं परिवारों से अभियान में सहभागिता करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इससे जोड़ने का आह्वान किया है। विभिन्न समाज प्रमुखों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को पत्र के माध्यम से 'सेवा मेरा योगदान' के तहत सहभागिता का आग्रह भी किया गया है।
’एक छोटी पहल... किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान’
अभियान लोगों को अपने घर की ऐसी वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुँचाने का अवसर दे रहा हैए जो उनके लिए भले ही उपयोग में न हों, लेकिन किसी दूसरे के लिए काम आ सकती हैं। आपके घर की अलमारी, बच्चों की पुरानी किताबें या खिलौनों का एक छोटा हिस्सा किसी और के जीवन में उपयोग और खुशी जोड़ सकता है।


















