Subscribe Us

This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

चरचा प्राथमिक शाला में शिक्षण की नई पहल – आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ





चरचा। पी. एम. श्री शासकीय प्राथमिक शाला चरचा में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की गई। विद्यालय में साइंस लर्निंग सेंटर, मुस्कान पुस्तकालय, संगीत कक्ष एवं स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी  जितेन्द्र गुप्ता, नगर पालिका शिवपुर-चरचा के अध्यक्ष  कुंडल साय, मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा विश्वकर्मा, संकुल प्राचार्य बालक चरचा  रामलखन यादव, संकुल समन्वयक  राजेन्द्र कुमार मंडल, संकुल समन्वयक चरचा कन्या  निर्मल लकड़ा तथा व्याख्याता  कमल डडसेना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इन नई आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा, पठन-पाठन, कला-संस्कृति एवं डिजिटल तकनीक आधारित शिक्षण का लाभ मिलेगा। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इससे बच्चों का ज्ञान और व्यक्तित्व दोनों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

पी. एम. श्री स्कूल शिवपुर चरचा में साइंस लर्निंग सेंटर का उद्घाटन भी हुआ

 शिवपुर चरचा नगर पालिका क्षेत्र में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 



कोरिया,छत्तीसगढ़/कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में इस समारोह का आयोजन प्राथमिक शाला चरचा में किया गया। इस दौरान साइंस लर्निंग सेंटर, मुस्कान पुस्तकालय, संगीत कक्ष और स्मार्ट क्लास का भी उद्घाटन किया गया।


 जिला शिक्षा अधिकारी  जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षक समाज की आधारशिला हैं, जो बच्चों को शिक्षा, संस्कार, मूल्य और नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आधुनिक सुविधाओं के लाभ पर जोर दिया और शिक्षकों से निरंतर नवाचार एवं समर्पण की अपेक्षा की। 


समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रधान पाठकों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनमें श्रीमती सीमा मिश्रा, श्रीमती सुमन राज गोंड, बृजलाल रजवाड़े, और अन्य शिक्षक शामिल रहें।


 इस अवसर पर नगर पालिका शिवपुर-चरचा के अध्यक्ष  कुंडल साय, मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा विश्वकर्मा, संकुल प्राचार्य  रामलखन यादव, संकुल समन्वयक  राजेंद्र कुमार मंडल, निर्मल लकड़ा और व्याख्याता  कमल डडसेना भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी करने वाले ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त


पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, समन्वयक सहित अन्य को शो काज नोटिस जारी


कोरिया, बैकुंठपुर/प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन कोरिया पारदर्शिता के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। इस दिशा में कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में जिला पंचायत कोरिया से योजना का लाभ अन्य व्यक्ति को देने वाले ग्राम पंचायत के ऑपरेटर को पद से पृथक करने हेतु आदेश जारी किया गया है। वहीं इस मामले में योजना की विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक, जनपद पंचायत में कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटर और ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। 

   विदित हो कि बैकुंठपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बुढार निवासी  गंगा राम साहू ने कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के समक्ष आवेदन पत्र देकर अपने पात्रता निरस्त होने पर अन्य अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

 इस शिकायत को बेहद गंभीरता से लेकर कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी को टीम बनाकर पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए। मामले की जांच में टीम ने यह पाया गया कि ग्राम पंचायत के ऑपरेटर ने  जान बूझकर अन्य व्यक्ति को योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया। और इस मामले में अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने से अपात्र को योजना का आंशिक लाभ भी मिला। 

जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर ग्राम पंचायत के ऑपरेटर राजेश कुमार कुर्रे को तत्काल प्रभाव से पद से पृथक करने का आदेश जारी कर दिया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव  भरत कुशवाहा, विकासखंड समन्वयक श्रीमती छाया सक्सेना, तकनीकी सहायक श्रीमती नेहा सिंह और जनपद पंचायत में डाटा एंट्री ऑपरेटर  सनोज दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। पदीय कर्तव्यों में लापरवाही पर जारी नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कर्मचारियों पर आगे भी कार्यवाही की जाएगी।

डॉ आशुतोष चतुर्वेदी सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में योजना में सिर्फ पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर कोरिया के स्पष्ट निर्देश हैं कि लापरवाही बरतने वाले दोषी कर्मचारी या अधिकारी पर अविलंब कठोर कार्रवाई प्रस्तावित होगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी करने वाले ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त


 

पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, समन्वयक सहित अन्य को शो काज नोटिस जारी


कोरिया/ बैकुंठपुर/प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन कोरिया पारदर्शिता के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। इस दिशा में कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में जिला पंचायत कोरिया से योजना का लाभ अन्य व्यक्ति को देने वाले ग्राम पंचायत के ऑपरेटर को पद से पृथक करने हेतु आदेश जारी किया गया है। वहीं इस मामले में योजना की विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक, जनपद पंचायत में कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटर और ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। 


  विदित हो कि बैकुंठपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बुढार निवासी  गंगा राम साहू ने कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के समक्ष आवेदन पत्र देकर अपने पात्रता निरस्त होने पर अन्य अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

इस शिकायत को बेहद गंभीरता से लेकर कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी को टीम बनाकर पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए। मामले की जांच में टीम ने यह पाया गया कि ग्राम पंचायत के ऑपरेटर ने  जान बूझकर अन्य व्यक्ति को योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया। और इस मामले में अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने से अपात्र को योजना का आंशिक लाभ भी मिला। 

जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर ग्राम पंचायत के ऑपरेटर राजेश कुमार कुर्रे को तत्काल प्रभाव से पद से पृथक करने का आदेश जारी कर दिया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव श्री भरत कुशवाहा, विकासखंड समन्वयक श्रीमती छाया सक्सेना, तकनीकी सहायक श्रीमती नेहा सिंह और जनपद पंचायत में डाटा एंट्री ऑपरेटर सनोज दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। पदीय कर्तव्यों में लापरवाही पर जारी नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कर्मचारियों पर आगे भी कार्यवाही की जाएगी।


डॉ आशुतोष चतुर्वेदी सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में योजना में सिर्फ पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर कोरिया के स्पष्ट निर्देश हैं कि लापरवाही बरतने वाले दोषी कर्मचारी या अधिकारी पर अविलंब कठोर कार्रवाई प्रस्तावित होगी।

संभागीय सेनानी राजेश पाण्डेय ने भव्य समारोह में सौंपा पदोन्नति आदेश – “महेश मिश्रा विभाग और समाज की शान”




🏅 राष्ट्रपति पदक से सम्मानित ट्रैफिक मैन डॉ. महेश मिश्रा को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन


बैकुंठपुर, कोरिया।छत्तीसगढ़ का कोरिया जिला इन दिनों गर्व से सराबोर है। कारण है – ट्रैफिक मैन के नाम से मशहूर डॉ. महेश मिश्रा। जिन्होंने अपनी अनूठी सेवाओं और समाज के प्रति निस्वार्थ समर्पण के लिए पहले राष्ट्रपति पदक हासिल किया और अब उन्हें विभागीय स्तर पर भी आउट ऑफ टर्न प्रमोशन का सम्मान मिला है।

सोमवार को नगरसेना कार्यालय तलवापारा में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में संभागीय सेनानी राजेश पाण्डेय ने उन्हें नायक से हवलदार पद पर पदोन्नति आदेश सौंपा। समारोह में मौजूद अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मिश्रा जी का अभूतपूर्व स्वागत किया।

 समर्पण की मिसाल

डॉ. मिश्रा ने बीते दो दशकों से सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक अनुशासन और जनजागरूकता की मुहिम को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया है।

  • सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद कर सैकड़ों लोगों की जान बचाई,
  • छात्रों और युवाओं को ट्रैफिक नियमों का महत्व समझाया,
  • समाज सेवा और जनहित कार्यों को अपनी दिनचर्या बना लिया।

उनका प्रसिद्ध वाक्य “तन समर्पित, मन समर्पित, यह जीवन समाज सेवा के नाम समर्पित” उनके व्यक्तित्व और कार्यों का सजीव परिचय है।


 राष्ट्रपति पदक – जिले का गौरव

15 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों उन्हें राष्ट्रपति का गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक प्रदान किया गया। इस अवसर ने न केवल महेश मिश्रा का मान बढ़ाया, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से कोरिया जिले को गर्वित किया।


जिलेभर से उमड़ा सम्मान

पदोन्नति आदेश मिलने के बाद उनके घर और कार्यालय पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

  • विधायक भईया लाल राजवाड़े,
  • कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी,
  • पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे,
  • पूर्व विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव,
    सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन उनके निवास पहुंचकर शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

इतना व्यापक सम्मान इस बात का प्रमाण है कि डॉ. मिश्रा ने हर वर्ग के दिल में अपनी खास जगह बनाई है।


 संभागीय सेनानी का बयान

संभागीय सेनानी राजेश पाण्डेय ने कहा –
👉 “डॉ. मिश्रा विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। उनका समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा विभाग का नाम रोशन करती है और आम जनमानस में सकारात्मक संदेश देती है। हम सबको उन पर गर्व है।”


 जनता का नायक

आज पूरे जिले में चर्चा का सिर्फ एक ही विषय है –
👉 “क्या अमीर, क्या गरीब… महेश भाई सबके करीब।”

डॉ. महेश मिश्रा का सफर इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि यदि नीयत समाज की सेवा करने की हो, तो एक साधारण कर्मचारी भी लोगों का असाधारण नायक बन सकता है।





जनसेवा और विकास के नए आयाम पर मंथन — कुरुवां के अतुल दुबे ने पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा से की प्रेरणादायी मुलाक़ात

 जनसेवा और विकास के नए आयाम पर मंथन — कुरुवां के अतुल दुबे ने पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा से की प्रेरणादायी मुलाक़ात




बैकुंठपुर।

जनसेवा, विकास और संगठन सुदृढ़ीकरण जैसे अहम विषयों पर आज  एक महत्वपूर्ण सौजन्य भेंट हुई, जब कुरुवां निवासी और समाजसेवी अतुल दुबे ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष, कुदरगढ़ लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री श्री रामसेवक पैकरा से मुलाक़ात की।


करीब एक घंटे चली इस सारगर्भित बातचीत में क्षेत्र की विकास योजनाओं, जनकल्याण कार्यक्रमों और संगठन की मजबूती पर गहन विमर्श हुआ। श्री पैकरा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि "विकास केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी और पारदर्शिता से संभव है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता होगी।


समाजसेवी अतुल दुबे ने बताया कि श्री पैकरा जी का सरल स्वभाव, दूरदृष्टि और जनहित के प्रति अटूट समर्पण उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने कहा, "ऐसी मुलाक़ातें केवल मार्गदर्शन ही नहीं देतीं, बल्कि समाज और प्रदेश की प्रगति के लिए हमारे संकल्प को और मजबूत करती हैं।"

इस भेंट को स्थानीय नागरिकों ने भी सराहा और इसे क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक संकेत बताया। लोगों का मानना है कि जब जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समाजसेवी और अनुभवी नेता एक मंच पर आते हैं, तो परिणाम निश्चित रूप से सकारात्मक होते हैं।

पीएम मोदी का देश को बड़ा तोहफ़ा — तीन वंदे भारत ट्रेनें और बेंगलुरु मेट्रो की Yellow Line शुरू

 तेज़ रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेनें, 19 किमी लंबी मेट्रो लाइन से बेंगलुरु को ट्रैफिक जाम से राहत


बेंगलुरु, 10 अगस्त 2025



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेंगलुरु में एक साथ तीन नई Vande Bharat Express ट्रेनें और बेंगलुरु मेट्रो की Yellow Line का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रोजेक्ट सिर्फ परिवहन के साधन नहीं हैं, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति और लोगों की सुविधा को नई दिशा देंगे।


नई वंदे भारत ट्रेनें 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी और पूरी तरह ‘मेक इन इंडिया’ तकनीक से तैयार की गई हैं। इनमें ऑटोमैटिक दरवाज़े, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली और अत्याधुनिक एसी जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं।


बेंगलुरु मेट्रो की Yellow Line आर.वी. रोड से बोम्मासंद्रा तक 19 किलोमीटर लंबी है, जिसमें 16 स्टेशन हैं। यह दक्षिणी बेंगलुरु को औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ेगी और शहर में ट्रैफिक जाम व प्रदूषण को कम करने में मदद करेगी।


इन परियोजनाओं से लाखों यात्रियों को रोज़ाना सुविधा मिलेगी, जबकि निर्माण और संचालन के दौरान हजारों लोगों को रोजगार भी मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल पर्यटन, व्यापार और शहरी विकास को नई रफ्तार देगी।