मतदाता सूची की विसंगतियों पर कांग्रेस का विरोध: दावा-आपत्ति की अवधि 10 नवंबर तक बढ़ाने की मांग


बैकुंठपुर/कोरिया जिले के नगरपालिका बैकुंठपुर एवं शिवपुर-चरचा में आगामी चुनावों के लिए प्रकाशित प्रारंभिक मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आने के बाद, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा  कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और सुधार की मांग की है। 

प्रारंभिक मतदाता सूची में वार्डों की निर्धारित सीमाओं के अनुसार नाम दर्ज होने के बजाय बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम दूसरे और दूरस्थ वार्डों में दर्ज किए जाने की गंभीर अनियमितताएं मिली हैं, साथ ही कुछ नामों को प्रभावित करने के लिए दबाव बनाए जाने की आशंका भी जताई गई है। वर्तमान एक सप्ताह की दावा-आपत्ति अवधि को अपर्याप्त बताते हुए, अवकाश और खराब मौसम  के कारण प्रभावित हुए कार्यों का हवाला देते हुए आम मतदाताओं को नाम सुधार का पर्याप्त अवसर देने के लिए अंतिम तिथि 10 नवंबर तक बढ़ाने की मांग कांग्रेस  कमेटी द्वारा की गई है। 

ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि,केवल कार्यालयीन अभिलेखों के आधार पर निर्णय लेने के बजाय संबंधित मतदाताओं के वास्तविक निवास स्थान का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन कराने, नाम जोड़ने-काटने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों से कराने तथा नियमों के विरुद्ध कार्रवाई की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की है कि दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन कर उस पर एक बार पुनः दावा-आपत्ति का अवसर दिया जाए, ताकि अंतिम प्रकाशन से पहले सभी त्रुटियों को पूरी तरह दूर किया जा सके और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे।  

0 Comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.