वहीं, सोनहत और देवगढ़ रेंज में शासन स्तर से किसी रिलीवर की पोस्टिंग न होने के कारण 'बोल बच्चन न्यूज ने अपने खबर में अंदेशा जताया था कि क्या इन महत्वपूर्ण रेंजों का चार्ज एक बार फिर बैकडोर से डिप्टी रेंजरों को ही सौंपा जाएगा?और वही हुआ जिसका अंदेशा था! तबादला आदेश आने के चंद घंटे के भीतर ही देवगढ़ रेंज की कमान आनन-फानन में एक डिप्टी रेंजर के हाथों में सौंप दी गई।
सूत्रों के मुताबिक इस पूरी कागजी कार्रवाई और प्रभार सौंपने के दौरान दिलचस्प बात ये रही की वनमंडल कार्यालय में विभाग का एक खास सिपहसालार भी अपनी पूरी धौंस के साथ मुस्तैद नजर आया। रिटायरमेंट की उम्र पार कर चुके इन महाशय की मौजूदगी ने यह बता दिया कि भले कुर्सियां और अफसर बदल जाएं, लेकिन विभाग का अघोषित सिपहसालार' अपनी जगह से टस से मस होने वाला नहीं है। नियम-कानूनों को ताक पर रखकर कोरिया वनमंडल में चल रहा यह खेल अब चर्चा का विषय बन गया है।अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि देवगढ़ के बाद सोनहत रेंज का प्रभार किसके कोटे में जाता है।








0 Comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.