एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: कोरिया वनमंडल में नियम-कायदों की धज्जियां:मालखाने से गायब हुआ वन्य जीव अवशेष,तो सेवानिवृत्त सी.पी. पटेल को बचाने आरटीआई बना 'कानूनी ढाल'



बैकुंठपुर /कोरिया वनमंडल इन दिनों विभागीय अराजकता, लीपापोती और काली कारगुजारियों का अड्डा बन चुका है। एक तरफ जहां वन मंडल के भीतर से संवेदनशील वन्यजीव अवशेष गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, वहीं दूसरी तरफ विभाग के चहेते सेवानिवृत्त कर्मचारी को बचाने के लिए वनमण्डलाधिकारी द्वारा नियमों की मनमानी ढंग व्याख्या की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कोरिया कोरिया वनमण्डल से वन्य जीव अवशेष गायब होने की चर्चा है जिसकी जांच के बीच दूसरा सबसे बड़ा मामला मानचित्र शाखा से सामने आ रहा है। जहां सेवानिवृत्त मानचित्रकार सी.पी. पटेल को बचाने डीएफओ खुद ढाल का काम कर रहे है जिस कारण कार्यालय में आज भी उनकी पूरी तरह अवैध दबदबा बना हुआ है। पूरे जीवन वनमंडल में खपाने के बाद भी पटेल का दिन-रात एक करना समझ से परे है।कोरिया वनमंडल से अब तक कई अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, लेकिन आज तक किसी ने सी.पी. पटेल की तरह चमचागीरी नहीं किया और न ही कार्यालय में अवैध दखल  दिया। 

आरटीआई बना ढाल..क्या छिपाना चाहते है  डीएफओ परदेशी 

किसी कर्मचारी के सेवानिवृत्ति की तारीख, पुनर्नियुक्ति का आदेश और निपटारा किये गए शासकीय मामलों की सूची स्पष्ट लोक अभिलेख होते हैं। इन्हें RTI धारा की आड़ में छिपाना इस बात का सीधा सबूत है कि DFO परदेशी. पटेल को बचाने ढाल का काम रहे हैं। यदि मानचित्रकार शाखा में सीपी पटेल के पूरी सेवा के दौरान की फाइलों की पारदर्शी जांच हो जाए, तो इनकी काली करतूतों का भंडाफूट सकता है । वनमण्डल कार्यालय से वन्य प्राणी अवशेष का गायब होना और मानचित्र शाखा में सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौजूदगी इन दोनों मामलों ने कोरिया वनमंडल की साख की धज्जियां उड़ा दी हैं। वनमण्डल में सेंधमारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी का दबदबा महज इत्तेफाक नहीं हो सकता,बल्कि किसी बड़े विभागीय संरक्षण और भ्रष्टाचार की ओर स्पष्ट इशारा करता है।

0 Comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.